मार्केट

बाज़ार डेटा लोड हो रहा है…

विलंबित भाव
लाइव टीवी
देश

फुलहम ने रियल मैड्रिड के गोंजालो गार्सिया को पांच साल के अनुबंध पर किया साइन

फुलहम ने रियल मैड्रिड के 22 वर्षीय स्ट्राइकर गोंजालो गार्सिया को पांच साल के अनुबंध पर टीम में शामिल किया है। गार्सिया 2031 तक क्लब के साथ रहेंगे, जिसमें एक साल के विस्तार का विकल्प होगा।

लंदन, 4 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम लंदन के क्लब फुलहम ने रियल मैड्रिड के स्टार खिलाड़ी गोंजालो गार्सिया के साइनिंग की पुष्टि की है। 22 वर्षीय गार्सिया ने प्रीमियर लीग क्लब के साथ पांच साल का अनुबंध किया है, जो 2031 तक रहेगा और इसमें एक साल के विस्तार का विकल्प भी शामिल है।

मैड्रिड में जन्मे गोंजालो ने अपना अधिकांश जीवन स्पेनिश राजधानी में बिताया है। उन्होंने 10 साल की उम्र में रियल की अकादमी जॉइन की थी। बाद में उन्होंने मल्लोर्का की युवा टीम में एक सीजन बिताया, और 2019 में रियल लौट आए।

गार्सिया की मुलाकात रियल मैड्रिड के पूर्व प्रबंधक अल्वारो अर्बेलोआ से होगी, जिन्होंने इस गर्मी में मार्को सिल्वा की जगह ली है। अर्बेलोआ ने मैड्रिड में गार्सिया के साथ काम किया था और 2023/24 में उनके 35 गोलों की मदद से अंडर-19 टीम ने ऐतिहासिक ट्रेबल जीता था।

गोंजालो ने आधिकारिक बयान में कहा, "मैं बहुत आभारी हूं, यहां आकर बहुत खुश हूं। मैं बोर्ड और अर्बेलोआ को उनके विश्वास के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, और मैं शुरुआत करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।" फुलहम के फुटबॉल निदेशक टोनी खान ने कहा, "मैं गोंजालो गार्सिया का फुलहम में स्वागत करने के लिए रोमांचित हूं! गोंजालो एक बहुत प्रतिभाशाली युवा स्ट्राइकर हैं, और वह फुलहम आकर प्रीमियर लीग में खेलने के लिए उत्साहित हैं।"

रियल मैड्रिड ने बयान में कहा, "गोंजालो ने हमेशा रियल मैड्रिड के मूल्यों का उदाहरण पेश किया है। हमारा क्लब उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण के लिए धन्यवाद देता है।" स्पेनिश क्लब ने आगे कहा, "रियल मैड्रिड, जो हमेशा उनका घर रहेगा, उन्हें और उनके परिवार को उनके जीवन के इस नए चरण में शुभकामनाएं देता है।" गोंजालो ने स्पेन की अंडर-21 टीम के लिए सात मैचों में छह गोल किए हैं, और वह फुलहम में सात नंबर की जर्सी पहनेंगे।

स्रोत: ianslive.in

इस समाचार को साझा करें