मार्केट

बाज़ार डेटा लोड हो रहा है…

विलंबित भाव
लाइव टीवी
देश

योगी सरकार 'हर घर तिरंगा अभियान-2026' को जनआंदोलन बनाएगी, विद्यालयों से घर-घर पहुंचेगा संदेश

उत्तर प्रदेश सरकार 14-15 अगस्त को 'हर घर तिरंगा अभियान-2026' को विद्यालयों के माध्यम से जनआंदोलन का रूप देगी। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की भागीदारी से तिरंगे और राष्ट्रगौरव का संदेश हर घर तक पहुंचाया जाएगा।

योगी सरकार 'हर घर तिरंगा अभियान-2026' को जनआंदोलन बनाएगी, विद्यालयों से घर-घर पहुंचेगा संदेश
Graphic: Amrit Khabar NewsroomImage rights policy

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने 'हर घर तिरंगा अभियान-2026' को विद्यालयों के माध्यम से जनआंदोलन का स्वरूप देने की तैयारी की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' और 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी से राष्ट्रभक्ति और तिरंगे के गौरव का संदेश घर-घर पहुंचाया जाएगा।

बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अभियान के लिए विस्तृत कार्ययोजना जारी की है। अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा के निर्देशों के अनुसार प्रदेशभर के विद्यालयों में निर्धारित कार्यक्रमों का समयबद्ध आयोजन होगा। प्रत्येक गतिविधि में विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारी, सामुदायिक सहयोग और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को प्राथमिकता दी जाएगी।

14 अगस्त को सभी विद्यालयों में 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' मनाया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों को भारत विभाजन की ऐतिहासिक परिस्थितियों, मानवीय प्रभाव और राष्ट्रीय एकता के महत्व से अवगत कराया जाएगा। विशेष व्याख्यान, परिचर्चा, प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान के तहत विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। विद्यालयों में निबंध, चित्रकला, भाषण, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, देशभक्ति गीत, प्रभात फेरी और तिरंगा यात्रा जैसे कार्यक्रम होंगे। विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज संहिता और संविधान में निहित मूल कर्तव्यों की जानकारी दी जाएगी।

बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि 'हर घर तिरंगा अभियान' नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति और संविधान के प्रति सम्मान के संस्कार विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विद्यालय इस अभियान के सबसे बड़े केंद्र बनेंगे।

स्रोत: डीडी न्यूज़, प्रसार भारती

इस समाचार को साझा करें