मार्केट

बाज़ार डेटा लोड हो रहा है…

विलंबित भाव
लाइव टीवी
राजनीति

पाक अधिकृत कश्मीर में बेकाबू हिंसा: बाग में निहत्थे नागरिकों पर गोलीबारी का आरोप

जेएएसी ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना ने बाग जिले में निहत्थे नागरिकों पर गोलीबारी की और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। मुजफ्फराबाद में मोटरसाइकिल जलाने का भी आरोप। 50 से अधिक मौतें, सैकड़ों घायल।

इस्लामाबाद, 4 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में बढ़ती अशांति के बीच संयुक्त आवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना ने बाग जिले में निहत्थे नागरिकों पर गोलीबारी की और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

आरोपों में यह भी शामिल है कि पाकिस्तानी सेना ने अधिकृत क्षेत्र के मुजफ्फराबाद जिले के मकरी क्षेत्र में नागरिकों की मोटरसाइकिलों को आग लगा दी। ये घटनाएं ऐसे समय में सामने आई हैं जब पीओके में पाकिस्तानी सेना द्वारा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित तौर पर बढ़ती कार्रवाई में पिछले कुछ दिनों में 50 से अधिक लोग मारे गए हैं और सैकड़ों घायल हुए हैं।

जेएएसी ने संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (ओएचसीएचआर), अंतरराष्ट्रीय मीडिया और मानवाधिकार संगठनों से पीओके में बिगड़ती स्थिति पर बारीकी से नजर रखने, तत्काल स्वतंत्र जांच की मांग करने और बल के किसी भी अवैध प्रयोग के लिए जवाबदेही सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए फुटेज में जेएएसी ने कहा, 'सुरक्षा बल बाग में निहत्थे नागरिकों के खिलाफ गोलीबारी और आंसू गैस का इस्तेमाल कर रहे हैं। हम संयुक्त राष्ट्र, ओएचसीएचआर, अंतरराष्ट्रीय मीडिया और मानवाधिकार संगठनों से तत्काल स्थिति की निगरानी करने और नागरिकों की सुरक्षा तथा बल के किसी भी अवैध प्रयोग के लिए जवाबदेही सुनिश्चित करने का आग्रह करते हैं।'

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने पाकिस्तानी अधिकारियों से पीओके में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा बल प्रयोग की स्वतंत्र और पारदर्शी जांच करने का आह्वान किया। संगठन ने कहा कि रावलकोट से आ रही परेशान करने वाली रिपोर्टें पीओके में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पाकिस्तानी अधिकारियों के 'अवैध हिंसा' के लंबे पैटर्न को दर्शाती हैं।

स्रोत: ianslive.in

इस समाचार को साझा करें