मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अक्टूबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,42,915 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 1,43,559 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। सुबह 9:50 बजे यह 555 रुपये या 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,43,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
चांदी का 4 सितंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,16,746 रुपये प्रति किलो के मुकाबले 2,18,143 रुपये प्रति किलो पर खुला। फिलहाल यह 2,354 रुपये या 1.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,19,100 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोना 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,113 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59 डॉलर प्रति औंस पर था।
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की ‘गोल्ड डिमांड ट्रेंड्स’ रिपोर्ट के अनुसार, 2026 की दूसरी तिमाही में सोने की कुल मांग सालाना आधार पर 1,269 टन पर स्थिर रही। पहली छमाही में मांग 2 प्रतिशत बढ़कर अनुमानित 2,522 टन (380 अरब डॉलर) हो गई। दूसरी तिमाही में गोल्ड ईटीएफ, बार और सिक्कों में निवेश घटकर 262 टन रह गया, जिसकी मुख्य वजह ईटीएफ से 45 टन की निकासी थी।
स्रोत: DD News



